नायगांव स्टेशन पर रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात,छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को चलती ट्रेन से नीचे धकेला

ब्रेकिंग न्यूज़
Mumbai
13 नवंबर 2026, 12:55 PM
5 व्यूज
admin
admin
Editor
नायगांव स्टेशन पर रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात,छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को चलती ट्रेन से नीचे धकेला
मुख्य बिंदु:

ट्रेन की चपेट में आने से युवती का बायां हाथ कोहनी के पास से कटा

(मयंक रावत)

नायगांव:  मुंबई लोकल में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नायगांव रेलवे स्टेशन के पास एक युवती के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि लोकल ट्रेन में छेड़छाड़ की कोशिश का विरोध करने पर एक व्यक्ति ने युवती को चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। इस दर्दनाक हादसे में युवती ट्रेन की चपेट में आ गई और उसका बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया।

मिली जानकारी के अनुसार, युवती लोकल ट्रेन में सफर कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति ने कथित तौर पर उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने गुस्से में आकर उसे चलती ट्रेन से नीचे धक्का दे दिया। ट्रेन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में उसका बायां हाथ कोहनी के पास से कट गया। घटना के बाद रेलवे परिसर में हड़कंप मच गया। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

महिला सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

नायगांव की इस घटना ने लोकल ट्रेन में सफर करने वाली महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। सार्वजनिक परिवहन में महिलाओं के साथ होने वाली ऐसी घटनाएं रेलवे सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षा के इंतजामों पर सवाल खड़े करती हैं। घटना को लेकर यात्रियों और नागरिकों में आक्रोश है। अब सवाल यह है कि लोकल ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेलवे प्रशासन और पुलिस की ओर से क्या ठोस कदम उठाए जाएंगे।