13 दिसंबर को दौड़ेगा वसई-विरार,13वीं महापौर मैराथन की तैयारियां तेज, 58 लाख की पुरस्कार राशि

ब्रेकिंग न्यूज़
Vasai-Virar
25 नवंबर 2026, 06:11 PM
18 व्यूज
admin
admin
Editor
13 दिसंबर को दौड़ेगा वसई-विरार,13वीं महापौर मैराथन की तैयारियां तेज, 58 लाख की पुरस्कार राशि
मुख्य बिंदु:

13 दिसंबर को दौड़ेगा वसई-विरार, 13वीं महापौर मैराथन की तैयारियां तेज, 58 लाख की पुरस्कार राशि

13 दिसंबर को दौड़ेगा वसई-विरार, 13वीं महापौर मैराथन की तैयारियां तेज, 58 लाख की पुरस्कार राशि

42 किमी की फुल मैराथन से 3 किमी की धमाल दौड़ तक होंगी प्रतियोगिताएं, स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगों को भी मिलेगा मौका

(मयंक रावत)

वसई: वसई-विरार में खेल संस्कृति और फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 13वीं राष्ट्रीय महापौर मैराथन 2026 का आयोजन रविवार, 13 दिसंबर को किया जाएगा। वसई-विरार महानगरपालिका और वसई तालुका कला-क्रीड़ा विकास मंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 58 लाख रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। मैराथन में 42.195 किलोमीटर फुल मैराथन, 21.1 किलोमीटर हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर, 5 किलोमीटर और 3 किलोमीटर की धमाल दौड़ आयोजित होगी। इसके अलावा 10 से 18 वर्ष के स्कूली विद्यार्थियों, वरिष्ठ नागरिकों और व्हीलचेयर से दौड़ने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए भी विशेष स्पर्धाएं रखी गई हैं। स्कूली विद्यार्थियों के लिए प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

विरार के न्यू विवा कॉलेज से होगी शुरुआत

मैराथन की शुरुआत 13 दिसंबर को सुबह 6 बजे विरार पश्चिम स्थित न्यू विवा कॉलेज से होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले धावकों के लिए ब्रांडेड टी-शर्ट, 3D फिनिशर मेडल, हॉट ब्रेकफास्ट, गुडी बैग, ई-टाइमिंग सर्टिफिकेट, पानी, एनर्जी ड्रिंक और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बाहर से आने वाले खिलाड़ियों के लिए निःशुल्क आवास और भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी।

8 से 11 दिसंबर तक बिब वितरण

प्रतिभागियों को चेस्ट नंबर (बिब) का वितरण 8 से 11 दिसंबर तक सुबह 11 से शाम 5 बजे तक न्यू विवा कॉलेज, विरार पश्चिम में किया जाएगा। ऑनलाइन पंजीकरण 15 अक्टूबर से शुरू हो चुका है। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए वेबसाइट www.vvmm.in पर संपर्क कर सकते हैं। हेल्पलाइन नंबर: 8879559049, 8291262892।

राष्ट्रीय स्तर पर पहचान

महापौर मैराथन को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) की मान्यता प्राप्त है और इसका दौड़ मार्ग AIMS के मानकों के अनुसार प्रमाणित है। वर्ष 2025 में आयोजन रद्द होने के बाद इस वर्ष प्रतियोगिता फिर महापौर मैराथन के स्वरूप में आयोजित की जा रही है। महानगरपालिका प्रशासन ने यातायात, सुरक्षा और चिकित्सा सुविधाओं की तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया है।